त्रिपुरा सीमा पर बीएसएफ जवानों पर हमले में 10 आरोपी हिरासत में, तीन जवान गंभीर रूप से घायल
त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों पर भीड़ के हमले के बाद दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने सात पुरुषों को पुलिस और तीन महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।








