उत्तर प्रदेश में 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के डीएम बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 38 IAS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए। इसमें सीतापुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारियों सहित कई प्रमुख शहरों के नगर आयुक्तों और विकास प्राधिकरणों के वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।


















