देवास में शराब तस्करी रोकने गए थाना प्रभारी की मौत, मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब के ट्रक को रोकने के दौरान थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत हो गई। पुलिस ने तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना राहुल जायसवाल समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

