राजनीति · उत्तर प्रदेश
मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने दिल्ली की हिंसा की निंदा की, कहा- सत्ता परिवर्तन का रास्ता सिर्फ वोट है
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने दिल्ली में हुए हिंसक प्रदर्शनों को निंदनीय बताया और कहा कि भारत में सरकार बदलने का एकमात्र माध्यम लोकतंत्र और वोट है। उन्होंने विदेशी ताकतों के संलिप्त होने के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।