विदेश · अमेरिका
ट्रंप ने 2027 से इजराइल को 4 अरब डॉलर की सैन्य सहायता बंद करने पर विचार का संकेत दिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में संकेत दिया है कि 2027 से इजराइल को हर साल मिलने वाली करीब 4 अरब डॉलर की सैन्य सहायता बंद की जा सकती है। ट्रंप का कहना है कि अब अमेरिका आर्थिक मदद के बजाय हथियारों की बिक्री पर जोर देगा।