देश · मध्य प्रदेश
देवास: TI की हत्या के आरोपी ड्राइवर ने पुलिस से हथियार छीना, गोली लगने के बाद गिरफ्तार
मध्यप्रदेश के देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया। हथियार छीनकर हमला करने पर पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भर्ती कराया गया।