मध्य प्रदेश: बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कार्यकर्ताओं को दिया 'डेंटिंग-पेंटिंग' का निर्देश
मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिछोर दौरे से पहले बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि जो भी लाडली बहना योजना के कार्यक्रम में व्यवधान डालेगा या पोस्टर फाड़ेगा, उसे प्रशासन के बाद कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी कार्रवाई का सामना करना होगा।










