देश · दिल्ली
पुरानी दिल्ली में इमारत ढहने से दो की मौत, पांच घायल; एमसीडी ने दो अधिकारियों को निलंबित
गुरुवार सुबह अजमेरी गेट स्थित एक चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए। एमसीडी ने लापरवाही के आरोप में जूनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को निलंबित कर दिया है।
