सीहोर में 536 करोड़ की सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 76 गांवों को मिलेगा नर्मदा जल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर जिले में सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना के दोनों चरणों का लोकार्पण किया। इससे बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 76 गांवों में नर्मदा के जल से सिंचाई होगी।









