लोकसभा में परिसीमन बिल पेश करने की तैयारी, एनडीए के सामने दो-तिहाई बहुमत की चुनौती
केंद्र सरकार 30 नवंबर से लोकसभा की बैठक बुलाने जा रही है, जहां 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के लिए परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पेश किया जा सकता है। एनडीए के पास अभी 320 सांसद हैं, जबकि बिल पारित करने के लिए 360 वोटों की आवश्यकता है।









