रिशु श्री टेंडर घोटाले में आईएएस आनंद किशोर से ईडी ने की छह घंटे की पूछताछ
पटना में रिशु श्री टेंडर घोटाले की जांच के क्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। जांच एजेंसी ने टेंडर आवंटन की प्रक्रिया और ठेकेदार रिशु श्री से उनके संबंधों को लेकर कई सवाल पूछे।








