पुरी में जगन्नाथ मंदिर दर्शन का झांसा देकर 13 प्रवासी भारतीयों से ठगी, पांच गिरफ्तार
ओडिशा के पुरी में फर्जी गाइडों ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कराने का वादा करके 13 प्रवासी भारतीयों से 13,000 रुपये ठगे। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।














