दिल्ली में SCO मंच पर पाकिस्तानी मंत्री ने टाला सिंधु जल संधि का मुद्दा, कहा बुलाया नहीं गया
नई दिल्ली में आयोजित SCO सभ्यता संवाद फोरम के दौरान पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने सिंधु जल संधि पर चर्चा से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय पर विशेष रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है, जबकि भारत ने संधि स्थगित रखने का अपना कड़ा रुख दोहराया।

















