वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर की स्क्रीन पर वेब सीरीज चलने से उठा विवाद
उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में लगी LED स्क्रीन पर वेब सीरीज चलने का वीडियो वायरल हो गया है। इससे गोस्वामी समाज में नाराजगी पैदा हुई है और सेवायतों ने मंदिर प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

















