देश · पंजाब
होशियारपुर जेल में फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी आशीष चोपड़ा की मौत
पंजाब के फिरोजपुर में 2024 के चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशीष चोपड़ा की होशियारपुर की केंद्रीय जेल में मौत हो गई। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।