कैबिनेट ने कामराजार पोर्ट पर 4,288 करोड़ रुपये के दूसरे कंटेनर टर्मिनल को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चेन्नई के कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना से बड़े कंटेनर जहाजों को संभालने की क्षमता बढ़ेगी और विदेशी ट्रांसशिपमेंट हब पर निर्भरता कम होगी।

















