महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने कोरिया को 2-1 से हराया, पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर
भोपाल में जारी महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने कोरिया को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो के गोलों के दम पर टीम ने पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पकड़ा।













