सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में होटल निर्माण पर 30% अनुदान, पंचकोशी मार्ग के पड़ाव होंगे पर्यटक ग्राम
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने व्यवसाइयों से उज्जैन में होटल बनाने का आह्वान किया है, जिसके लिए पर्यटन निगम 30 प्रतिशत तक अनुदान देगा। साथ ही पंचकोशी मार्ग के सभी पड़ावों को पर्यटक ग्राम घोषित करने की घोषणा की गई है।





