देश
सिडबी के साथ 121.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने कोलकाता और देहरादून में की छापेमारी
सीबीआई ने वीएफएस कैपिटल लिमिटेड के निदेशकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ 121.78 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता और देहरादून में छापेमारी की है। जांच एजेंसी लोन की रकम के दुरुपयोग और वित्तीय रिकॉर्ड में हेरफेर की तहकीकात कर रही है।