देश · दिल्ली
दिल्ली सरकार ने पांच भाषा अकादमियों की शासी परिषदों का किया पुनर्गठन
दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग ने हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, मैथिली-भोजपुरी और गढ़वाली-कुमाऊंनी अकादमियों की नई शासी परिषदों का गठन किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी है।