देश · उत्तर प्रदेश
काशी-तमिल संगमम 5.0 का 28 नवंबर से आगाज, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी करेंगे उद्घाटन
वाराणसी में 28 नवंबर से शुरू हो रहे काशी-तमिल संगमम 5.0 का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस आयोजन में तमिलनाडु से आए 1,750 प्रतिनिधियों को काशी की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।