महाराष्ट्र कैबिनेट ने सूखे के बीच 42 लाख किसानों को मुफ्त अनाज देने को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में 33 जिलों के उन किसानों को तीन महीने तक प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज देने का फैसला लिया गया, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में नहीं आते।
















