केंद्र का स्वास्थ्य खर्च तीन गुना, परिवारों का जेब खर्च घटा
केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2013-14 से 2023-24 के दस वर्षों में सरकारी स्वास्थ्य व्यय तीन गुना बढ़कर 4.14 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इससे कुल स्वास्थ्य खर्च में परिवारों की ओर से किए जाने वाले खर्च का हिस्सा 21.5 प्रतिशत अंक घटकर 42.7 प्रतिशत रह गया है।
















